Isaiah 60:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nishchay deep meree hee batt dekhenge, pahile to tashareesh ke jahaj aaenge, ki, mere putraen ko sone chandee samet tere parameshvar yahova arthata israael ke paavitra ke nam ke nimitt door se pahunchaa, kyonki us ne tujhe shaebhayaman kiya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुदूर देश मेरी प्रतिक्षा में हैं। तर्शीश के बड़े—बड़े जलयान जाने को तत्पर है। ये जलयान तेरे वंशजों को दूर—दूर देशों से लाने को तत्पर हैं और इन जहाजों पर उनका स्वर्ण उनके साथ आयेगा और उनकी चाँदी भी ये जहाज लायेंगे। ऐसा इसलिये होगा कि तेरे परमेश्वर यहोवा का आदर हो। ऐसा इसलिये होगा कि इस्राएल का पवित्र अद्भुत काम करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समुद्रतट के द्वीप प्रभु की प्रतीक्षा करेंगे; सर्वप्रथम तर्शीश के जलयान दूर देश से सोना और चांदी के साथ तेरे पुत्र-पुत्रियों को लाएँगे। प्रभु ने मुझे और सुन्दर बनाया है, अत: वे तेरे प्रभु परमेश्वर के नाम के लिए, इस्राएल के पवित्र परमेश्वर के लिए उन्हें लाएंगे।
Hindi Bible HHBD
निश्चय द्वीप मेरी ही बाट देखेंगे, पहिले तो तर्शीश के जहाज आएंगे, कि, मेरे पुत्रों को सोने चान्दी समेत तेरे परमेश्वर यहोवा अर्थात् इस्राएल के पवित्रा के नाम के निमित्त दूर से पहुंचाए, क्योंकि उस ने तुझे शोभायमान किया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
निश्चय द्वीप मेरी ही बाट देखेंगे, पहले तो तर्शीश के जहाज आएँगे, कि तेरे पुत्रों को सोने–चाँदी समेत तेरे परमेश्वर यहोवा अर्थात् इस्राएल के पवित्र के नाम के निमित्त दूर से पहुँचाएँ, क्योंकि उसने तुझे शोभायमान किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निश्चय द्वीप मेरी प्रतीक्षा करेंगे; तरशीश के जहाज़ पहले पहुंचेंगे, वे अपने साथ दूर देशों से तुम्हारे पुत्रों को लाएंगे, उनके साथ उनका सोना एवं उनकी चांदी होगी, यह याहवेह तुम्हारे परमेश्वर की महिमा में होगा, क्योंकि उन्होंने ही तुम्हें प्रताप से शोभायमान किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
निश्चय द्वीप मेरी ही बाट देखेंगे, पहले तो तर्शीश के जहाज आएँगे, कि तेरे पुत्रों को सोने- चाँदी समेत तेरे परमेश्वर यहोवा अर्थात् इस्राएल के पवित्र के नाम के निमित्त दूर से पहुँचाए, क्योंकि उसने तुझे शोभायमान किया है।