Isaiah 61:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ve bahut kal ke ujade huae sthanon ko fir basaaenge, poorvakal se pade huae khndharon men ve fir ghar banaaenge ujade huae nagaron ko jo peeddhee peeddhee men ujade huae hon ve fir naye sire se basaaenge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, उन पुराने नगरों को जिन्हें उजाड़ दिया गया था, फिर से बसाया जायेगा। उन नगरों को वैसे ही नया बना दिया जायेगा जैसे वे आरम्भ में थे। वे नगर जिन्हें वर्षों पहले हटा दिया गया था, नये जैसे बना दिये जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सियोन के निवासी प्राचीन खण्‍डहरों का पुन: निर्माण करेंगे; वे पुराने ध्‍वन्‍स-अवशेषों पर मकान बनाएँगे। वे अनेक पीढ़ियों से ध्‍वस्‍त स्‍थानों को, उजाड़ पड़े नगरों को, आबाद करेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब वे बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएंगे, पूर्वकाल से पड़े हुए खण्डहरों में वे फिर घर बनाएंगे; उजड़े हुए नगरों को जो पीढ़ी पीढ़ी में उजड़े हुए हों वे फिर नये सिरे से बसाएंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएँगे, पूर्वकाल से पड़े हुए खण्डहरों में वे फिर घर बनाएँगे; उजड़े हुए नगरों को जो पीढ़ी पीढ़ी से उजड़े हुए हों वे फिर नये सिरे से बसाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे खंडहरों का पुनर्निमाण करेंगे, वे बहुत पहले नाश हुए शहरों की मरम्मत करेंगे; उजाड़े हुए नगरों को फिर बसायेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएँगे, पूर्वकाल से पड़े हुए खण्डहरों में वे फिर घर बनाएँगे; उजड़े हुए नगरों को जो पीढ़ी-पीढ़ी से उजड़े हुए हों वे फिर नये सिरे से बसाएँगे।