Isaiah 61:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tumharee namadharai kee santee doona bhag milega, anadar kee santee tum apane bhag ke karan jayajayakar karoge tum apane desh men doone bhag ke adhaikaree hoge aur sada anaandait bane rahoge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बीते समय में लोग तुम्हें लज्जित करते थे और तुम्हारे बारे में बुरी बुरी बातें बनाया करते थे। तुम इतने लज्जित थे जितना और कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। इसलिए तुम्हें अपनी धरती में दूसरे लोगों से दुगुना हिस्सा प्राप्त होगा। तुम ऐसी प्रसन्नता पाओगे जिसका कभी अंत नहीं होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पतन के अपमान के बदले, अब तुम्हें दुगुना यश प्राप्त होगा, अनादर के स्थान पर अब तुम वैभव प्राप्त कर आनन्दित होगे। अपने देश में तुम दुगुने भाग पर अधिकार करोगे। तुम्हें शाश्वत आनन्द प्राप्त होगा।
Hindi Bible HHBD
तुम्हारी नामधराई की सन्ती दूना भाग मिलेगा, अनादर की सन्ती तुम अपने भाग के कारण जयजयकार करोगे; तुम अपने देश में दूने भाग के अधिकारी होगे; और सदा आनन्दित बने रहोगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारी नामधराई के बदले दूना भाग मिलेगा, अनादर के बदले तुम अपने भाग के कारण जयजयकार करोगे; तुम* अपने देश में दूने भाग के अधिकारी होगे; और सदा आनन्दित बने रहोगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी लज्जा के स्थान पर तुम्हें दो गुणा अंश मिलेगा, तथा निंदा के स्थान पर वे अपने भाग के कारण हर्ष करेंगे. तुम अपने देश में दुगुने होंगे, और सदा आनंदित रहोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारी नामधराई के बदले दूना भाग मिलेगा, अनादर के बदले तुम अपने भाग के कारण जयजयकार करोगे; तुम अपने देश में दूने भाग के अधिकारी होंगे; और सदा आनन्दित बने रहोगे।