Isaiah 61:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki, maain yahova nyay se praeeati rakhta hoo, maain anyay aur dkaaitee se gharana karata hoon isaaliye maain unako unake sath sada kee vacha bandhoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा क्यों घटित होगा क्योंकि मैं यहोवा हूँ और मुझे नेकी से प्रेम है। मुझे चोरी से और हर उस बात से, जो अनुचित है, घृणा है। इसलिये लोगों को, जो उन्हें मिलना चाहिये, वह भुगतान मैं दूँगा। अपने लोगों के साथ सदा सदा के लिए मैं यह वाचा कर रहा हूँ कि
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है: ‘मैं न्‍याय से प्रेम करता हूं, मुझे अन्‍याय और लूटमार से घृणा है। मैं अपने निज लोगों को सच्‍चाई से उनका प्रतिफल दूंगा। मैं उनके साथ स्‍थायी विधान स्‍थापित करूंगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि, मैं यहोवा न्याय से प्रीति रखता हूं, मैं अन्याय और डकैती से घृणा करता हूं; इसलिये मैं उनको उनके साथ सदा की वाचा बान्धूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं यहोवा न्याय से प्रीति रखता हूँ, मैं अन्याय और डकैती से घृणा करता हूँ; इसलिये मैं उनको उनका प्रतिफल सच्‍चाई से दूँगा, और उनके साथ सदा की वाचा बाँधूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्योंकि मैं, याहवेह, न्याय प्रिय हूं; अन्याय और डकैती से मैं घृणा करता हूं. इसलिये मैं उन्हें सच्चाई का प्रतिफल दूंगा तथा उनके साथ सदा की वाचा बांधूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि, मैं यहोवा न्याय से प्रीति रखता हूँ, मैं अन्याय और डकैती से घृणा करता हूँ; इसलिए मैं उनको उनका प्रतिफल सच्चाई से दूँगा, और उनके साथ सदा की वाचा बाँधूँगा।