Isaiah 62:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekho, yahova ne prathvaiee kee chhor tak is agyaa ka prachar kiya haai: siyyon kee bettee se kaho, dek, tera uddharakarta ata haai, dek, jo majadooree usako denee haai vah usake pas haai aur usaka kam usake samane haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा सभी दूर देशों के लिये बोल रहा है: “सिय्योन के लोगों से कह दो: देखो, तुम्हारा उद्धारकर्ता आ रहा है। वह तुम्हारा प्रतिफल ला रहा है। वह अपने साथ तुम्हारे लिये प्रतिफल ला रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, प्रभु ने पृथ्वी के सीमान्तों तक, यह आदेश प्रसारित किया है: सियोन के निवासियों से यह कहो, ‘देखो, तुम्हारा उद्धारकर्ता आ रहा है, उसका पुरस्कार उसके साथ है, उसके आगे-आगे उसका प्रतिशोध है।’
Hindi Bible HHBD
देखो, यहोवा ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: सिरयोन की बेटी से कहो, देख, तेरा उद्धारकर्ता आता है, देख, जो मजदूरी उसको देनी है वह उसके पास है और उसका काम उसके सामने है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, यहोवा ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: सिय्योन की बेटी से कहो, “देख, तेरा उद्धारकर्ता आता है; देख, जो मजदूरी उसको देनी है वह उसके पास है और उसका काम उसके सामने है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देखो, याहवेह ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: “ज़ियोन की बेटी से कहो, ‘देख, तेरा उद्धारकर्ता आया है! और मजदूरी उसके पास है, तथा उनका प्रतिफल उन्हें देगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, यहोवा ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: सिय्योन की बेटी से कहो, “देख, तेरा उद्धारकर्ता आता है, देख, जो मजदूरी उसको देनी है वह उसके पास है और उसका काम उसके सामने है।”