Isaiah 62:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
keval ve hee, jinhon ne use khtte men rakha ho, us se khakar yahova kee stuati karenge, aur jinhon ne dakhmadha bhndaron men rakha ho, ve hee use mere paavitrasthan ke anganon men peene paaenge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो व्यक्ति खाना जुटाता है, वही उसे खायेगा और वह व्यक्ति यहोवा के गुण गायेगा। वह व्यक्ति जो अंगूर बीनता है, वही उन अंगूरों की बनी दाखमधु पियेगा। मेरी पवित्र धरती पर ऐसी बातें हुआ करेंगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर जो अन्न को खत्ते में एकत्र करते हैं, वे ही उसको खाएंगे, और मुझ-प्रभु की स्‍तुति करेंगे। अंगूर को जमा करनेवाले ही मेरे पवित्र स्‍थान के आंगनों में उसका रस पीएंगे।’
Hindi Bible HHBD
केवल वे ही, जिन्हों ने उसे खत्ते में रखा हो, उस से खाकर यहोवा की स्तुति करेंगे, और जिन्हों ने दाखमधु भण्डारों में रखा हो, वे ही उसे मेरे पवित्रास्थान के आंगनों में पीने पाएंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
केवल वे ही, जिन्होंने उसे खत्ते में रखा हो, उस में से खाकर यहोवा की स्तुति करेंगे, और जिन्होंने दाखमधु भण्डारों में रखा हो, वे ही उसे मेरे पवित्रस्थान के आँगनों में पीने पाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु वे जो इसे जमा करेंगे वे इसे खाकर याहवेह की स्तुति करेंगे, और जिन्होंने दाखमधु भंडार में रखा हो वे ही उसके पवित्र स्थान के आंगनों में पायेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
केवल वे ही, जिन्होंने उसे खत्ते में रखा हो, उसमें से खाकर यहोवा की स्तुति करेंगे, और जिन्होंने दाखमधु भण्डारों में रखा हो, वे ही उसे मेरे पवित्रस्थान के आँगनों में पीने पाएँगे।