Isaiah 63:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah kaun haai jo aedom desh ke bostra nagar se baainjanee vasr pahine huae chala ata haai, jo aati balavan aur bhdkeela pahirava pahine huae joomata chala ata haai? yah maain hee hoo, jo dharma se bolata aur poora uddhar karane kee shaktai rakhta hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह कौन है जो एदोम से आ रहा है, यह बोस्रा की नगरी से लाल धब्बों से युक्त कपड़े पहने आ रहा है। वह अपने वस्त्रों में अति भव्य दिखता है। वह लम्बे डग बढ़ाता हुआ अपनी महाशक्ति के साथ आ रहा है। और मैं सच्चाई से बोलता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह कौन है जो एदोम देश से, लाल वस्त्र पहिने हुए बोसरा नगर से आ रहा है? उसका पहनावा फूला हुआ है, वह अति बलवान है। वह झूमता हुआ चला आ रहा है। ‘यह मैं हूं, मैं विजय की घोषणा करता हूं, मैं मुक्त करने में समर्थ हूं।’
Hindi Bible HHBD
यह कौन है जो एदोम देश के बोस्त्रा नगर से बैंजनी वस्त्रा पहिने हुए चला आता है, जो अति बलवान और भड़कीला पहिरावा पहिने हुए झूमता चला आता है? यह मैं ही हूं, जो धर्म से बोलता और पूरा उद्धार करने की शक्ति रखता हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह कौन है जो एदोम देश के बोस्रा नगर से बैंजनी वस्त्र पहिने हुए चला आता है, जो अति बलवान और भड़कीला पहिरावा पहिने हुए झूमता चला आता है? “यह मैं ही हूँ, जो धर्म से बोलता और पूरा उद्धार करने की शक्ति रखता हूँ ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कौन है वह जो एदोम के बोज़राह से चला आ रहा है, जो बैंगनी रंग के कपड़े पहने हुए हैं? जो बलवान और बहुत भड़कीला वस्त्र पहने हुए आ रहा है? “मैं वही हूं, जो नीति से बोलता, और उद्धार करने की शक्ति रखता हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह कौन है जो एदोम देश के बोस्रा नगर से लाल वस्त्र पहने हुए चला आता है, जो अति बलवान और भड़कीला पहरावा पहने हुए झूमता चला आता है? “यह मैं ही हूँ, जो धार्मिकता से बोलता और पूरा उद्धार करने की शक्ति रखता हूँ।”