Isaiah 63:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne to akele hee haud men dakhen raundee haai, aur desh ke logon men se kisee ne mera sath naheen diya ha, maain ne apane krodha men akar unhen raunda aur jalakar unhen latada unake lohoo ke chheentte mere vasren par pade haai, is se mera sara pahirava dhabbedar ho gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह उत्तर देता है, “दाखमधु के कुंडे में मैंने अकेले ही दाख रौंदी। किसी ने भी मुझको सहायता नहीं दी। मैं क्रोधित था और मैंने लोगों को रौंदा जैसे अंगूर दाखमधु बनाने के लिये रौंदे जाते हैं। रस छिटकर मेरे वस्त्रों में लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैंने अकेले ही रस-कुण्ड में अंगूर रौंदे हैं, किसी भी कौम के लोग मेरे साथ नहीं थे। मैंने क्रोध में उनको रौंदा, मैंने प्रकोप में उन्हें कुचला। उनके रक्त के छींटे मेरे वस्त्रों पर आ पड़े, इससे मेरे कपड़ों पर धब्बे लग गए।
Hindi Bible HHBD
मैं ने तो अकेले ही हौद में दाखें रौंदी हैं, और देश के लोगों में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया; हां, मैं ने अपने क्रोध में आकर उन्हें रौंदा और जलकर उन्हें लताड़ा; उनके लोहू के छींटे मेरे वस्त्रों पर पड़े हैं, इस से मेरा सारा पहिरावा धब्बेदार हो गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं ने तो अकेले ही हौद में दाखें रौंदी हैं, और देश के लोगों में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया; हाँ, मैं ने अपने क्रोध में आकर उन्हें रौंदा और जलकर उन्हें लताड़ा; उनके लहू के छींटे मेरे वस्त्रों पर पड़े हैं, इस से मेरा सारा पहिरावा धब्बेदार हो गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैंने अकेले ही दाख को रौंदा; जनताओं से कोई भी मेरे साथ न था. अपने क्रोध में ही मैंने दाख रौंदा और उन्हें कुचल दिया था; उनके लहू का छींटा मेरे वस्त्रों पर पड़ा, और मेरे वस्त्र में दाग लग गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“ मैंने तो अकेले ही हौद में दाखें रौंदी हैं #, और देश के लोगों में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया; हाँ, मैंने अपने क्रोध में आकर उन्हें रौंदा और जलकर उन्हें लताड़ा; उनके लहू के छींटे मेरे वस्त्रों पर पड़े हैं, इससे मेरा सारा पहरावा धब्बेदार हो गया है।