Isaiah 63:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ha, maain ne apane krodha men akar desh desh ke logon ko latada, apanee jalajalahatt se maain ne unhen matavala kar diya, aur unake lohoo ko boomi par baha diya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब मैं क्रोधित था, मैंने लोगों को रौंद दिया था। जब मैं क्रोध में पागल था, मैंने उनको दण्ड दिया। मैंने उनका लहू धरती पर उंडेल दिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने कौमों को अपने क्रोध में रौंद डाला, मैंने उन्‍हें अपने क्रोध की मदिरा पिलाई। मैंने उनका जीवन-रक्‍त पृथ्‍वी पर उण्‍डेल दिया!’
Hindi Bible HHBD
हां, मैं ने अपने क्रोध में आकर देश देश के लोगों को लताड़ा, अपनी जलजलाहट से मैं ने उन्हें मतवाला कर दिया, और उनके लोहू को भूमि पर बहा दिया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाँ, मैं ने अपने क्रोध में आकर देश देश के लोगों को लताड़ा, अपनी जलजलाहट से मैं ने उन्हें मतवाला कर दिया, और उनके लहू को भूमि पर बहा दिया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने अपने क्रोध में जनताओं को कुचल डाला; तथा अपने गुस्से में उन्हें मतवाला कर दिया और उनके लहू को भूमि पर बहा दिया.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हाँ, मैंने अपने क्रोध में आकर देश-देश के लोगों को लताड़ा, अपनी जलजलाहट से मैंने उन्हें मतवाला कर दिया, और उनके लहू को भूमि पर बहा दिया।”