Isaiah 63:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jitana upakar yahova ne ham logon ka kiya arthata israael ke gharane par daya aur atyant karoona karake us ne ham se jitanee bhlai, ki us sab ke anusar maain yahova ke karoonamay kamon ka varnn aur usaka gunanuvad karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह मैं याद रखूँगा कि यहोवा दयालु है और मैं यहोवा की स्तुति करना याद रखूँगा। यहोवा ने इस्राएल के घराने को बहुत सी वस्तुएँ प्रदान की। यहोवा हमारे प्रति बहुत ही कृपालु रहा। यहोवा ने हमारे प्रति दया दिखाई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो उपकार प्रभु ने हम पर किए हैं, उनके लिए मैं प्रभु की अपार करुणा का, प्रभु के स्‍तुत्‍य कार्यों का, वर्णन करूंगा। प्रभु ने इस्राएल वंश की अत्‍यन्‍त भलाई की है, यह उसने अपने दयामय स्‍वभाव के कारण, अपनी अपार करुणा के अनुरूप किया है।
Hindi Bible HHBD
जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करूणा करके उस ने हम से जितनी भलाई, कि उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करूणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करुणा करके उसने हम से जितनी भलाई की, उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करुणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जितनी दया याहवेह ने हम पर की, अर्थात् इस्राएल के घराने पर, दया और अत्यंत करुणा करके जितनी भलाई हम पर दिखाई— उन सबके कारण मैं याहवेह के करुणामय कामों का वर्णन और उसका गुण गाऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करुणा करके उसने हम से जितनी भलाई कि, उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करुणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूँगा।