Isaiah 64:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too to unheen se milata haai jo dharma ke kam harsha ke sath karate, aur tere magorn par chalate huae tujhe smaran karate haain. dek, too krodhait hua tha, kyonaki ham ne pap kiya hamaree yah dasha to bahut kal se haai, kya hamara uddhar ho sakata haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिनको अच्छे काम करने में रस आता है, तू उन लोगों के साथ है। वे लोग तेरे जीवन की रीति को याद करते हैं। पर देखो, बीते दिनों में हमने तेरे विरूद्ध पाप किये हैं। इसलिये तू हमसे क्रोधित हो गया था। अब भला कैसे हमारी रक्षा होगी
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उन लोगों से मिलता है जो आनन्‍दपूर्वक धर्म के कार्य करते हैं; जो तेरे मार्गों पर चलकर तुझे स्‍मरण करते हैं। देख, तू हमसे क्रोधित था, क्‍योंकि हमने पाप किया था। हम बहुत समय तक पाप की अवस्‍था में रहे। क्‍या हम बच सकते हैं?
Hindi Bible HHBD
तू तो उन्हीं से मिलता है जो धर्म के काम हर्ष के साथ करते, और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण करते हैं। देख, तू क्रोधित हुआ था, क्योंकि हम ने पाप किया; हमारी यह दशा तो बहुत काल से है, क्या हमारा उद्धार हो सकता है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू तो उन्हीं से मिलता है जो धर्म के काम हर्ष के साथ करते, और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण करते हैं। देख, तू क्रोधित हुआ था, क्योंकि हम ने पाप किया; हमारी यह दशा तो बहुत समय से है, क्या हमारा उद्धार हो सकता है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप उन्हीं से मिलते हैं जो आनंद से नीतियुक्त काम करते हैं, जो आपको याद रखते हुए आपके मार्गों पर चलते हैं. सच है कि आप हमारे पाप के कारण क्रोधित हुए, और हमारी यह दशा बहुत समय से है. क्या हमें छुटकारा मिल सकता है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू तो उन्हीं से मिलता है जो धर्म के काम हर्ष के साथ करते, और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण करते हैं। देख, तू क्रोधित हुआ था, क्योंकि हमने पाप किया; हमारी यह दशा तो बहुत समय से है, क्या हमारा उद्धार हो सकता है?