Isaiah 65:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo mujh ko poochhte bhee n the ve mere khojee haain jo mujhe ddoonddhte bhee n the unhon ne mujhe pa liya, aur jo jaati meree naheen kahalai thee, us se bhee maain kahata hoo, dek, maain upaasthiat hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “मैंने उन लोगों को भी सहारा दिया है जो उपदेश ग्रहण करने के लिए कभी मेरे पास नहीं आये। जिन लोगों ने मुझे प्राप्त कर लिया, वे मेरी खोज में नहीं थे। मैंने एक ऐसी जाति से बात की जो मेरा नाम धारण नहीं करती थी। मैंने कहा था, ‘मैं यहाँ हूँ! मैं यहाँ हूँ!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यह कहता है: ‘मैं उनसे भी मिलने को तैयार था, जो मुझे पूछते तक नहीं थे। जो मुझे खोजते भी न थे, मैं उनको अति सुलभ था। जो राष्ट्र मेरे नाम से आराधना भी नहीं करता था, उससे मैंने यह कहा, “मैं प्रस्तुत हूं, देख, मैं प्रस्तुत हूं।”
Hindi Bible HHBD
जो मुझ को पूछते भी न थे वे मेरे खोजी हैं; जो मुझे ढूंढ़ते भी न थे उन्हों ने मुझे पा लिया, और जो जाति मेरी नहीं कहलाई थी, उस से भी मैं कहता हूं, देख, मैं उपस्थित हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो मुझ को पूछते भी न थे वे मेरे खोजी हैं; जो मुझे ढूँढ़ते भी न थे उन्होंने मुझे पा लिया, और जो जाति मेरी नहीं कहलाई थी, उस से भी मैं कहता हूँ, “देख, मैं उपस्थित हूँ ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैंने अपने आपको उन लोगों में प्रकट किया, जिन्होंने मेरे विषय में पूछताछ ही नहीं की; मैंने अपने आपको उन लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया, जिन्होंने मुझे खोजने की कोशिश भी न की थी. वह देश जिसने मेरे नाम की दोहाई ही न दी थी, मैं उसका ध्यान इस प्रकार करता रहा, ‘देख मैं यहां हूं.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो मुझ को पूछते भी न थे वे मेरे खोजी हैं; जो मुझे ढूँढ़ते भी न थे उन्होंने मुझे पा लिया, और जो जाति मेरी नहीं कहलाई थी, उससे भी मैं कहता हूँ, “देख, मैं उपस्थित हूँ।”