Isaiah 65:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mere chune huae log tumharee upama de dekar shaap denge, aur prabhu yahova tujh ko nash karega parantu apane dason ka doosara nam rakhega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे नाम मेरे लोगों के लिये गालियों के जैसे हो जायेंगे।” मेरा स्वामी यहोवा तुमको मार डालेगा और वह अपने दासों को एक नये नाम से बुलाया करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे मनोनीत लोग तुम्हारे नाम से शाप देंगे। मैं स्वामी, उनका प्रभु, तुम्हारा वध करूंगा। मैं अपने मनोनीत लोगों का एक दूसरा नाम रखूंगा।
Hindi Bible HHBD
मेरे चुने हुए लोग तुम्हारी उपमा दे देकर शाप देंगे, और प्रभु यहोवा तुझ को नाश करेगा; परन्तु अपने दासों का दूसरा नाम रखेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे चुने हुए लोग तुम्हारी उपमा दे दे कर शाप देंगे, और प्रभु यहोवा तुझ को नष्ट करेगा; परन्तु अपने दासों का दूसरा नाम रखेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे चुने हुए लोग तुम्हारा नाम लेकर शाप देंगे; और प्रभु याहवेह तुमको नाश करेंगे, परंतु अपने दासों का नया नाम रखेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे चुने हुए लोग तुम्हारी उपमा दे-देकर श्राप देंगे, और प्रभु यहोवा तुझको नाश करेगा; परन्तु अपने दासों का दूसरा नाम रखेगा।