Isaiah 65:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo kahate haai, hatt ja, mere nikatt mat a, kyonaki maain tujh se paavitra hoon. ye meree nak men dhoonaen v us ag ke saman haain jo din bhr jalatee rahatee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वे लोग दूसरे लोगों से कहा करते हैं, ‘मेरे पास मत आओ, मुझे उस समय तक मत छुओ, जब तक मैं तुम्हें पवित्र न कर दूँ।’ मेरी आँखों में वे लोग धुएँ के जैसे हैं और उनकी आग हर समय जला करती है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये दूसरों से कहते हैं, “मुझ से दूर रह, मुझे स्‍पर्श मत कर; क्‍योंकि मैं तुझसे अधिक पवित्र हूं।” ऐसे लोग मेरी नाक में धुएँ की तरह घुटन पैदा करते हैं, ये निरंतर जलनेवाली आग हैं।
Hindi Bible HHBD
जो कहते हैं, हट जा, मेरे निकट मत आ, क्योंकि मैं तुझ से पवित्रा हूं। ये मेरी नाक में धूंएं व उस आग के समान हैं जो दिन भर जलती रहती है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कहते हैं, “हट जा, मेरे निकट मत आ, क्योंकि मैं तुझ से पवित्र हूँ।” ये मेरी नाक में धूएँ व उस आग के समान हैं जो दिन भर जलती रहती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे कहते हैं, ‘अपने आप काम करो; मत आओ हमारे पास, तुमसे अधिक पवित्र मैं हूं!’ मेरे लिए तो यह मेरे नाक में धुएं व उस आग के समान है, जो सारे दिन भर जलती रहती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कहते हैं, “हट जा, मेरे निकट मत आ, क्योंकि मैं तुझ से पवित्र हूँ।” ये मेरी नाक में धुएँ व उस आग के समान हैं जो दिन भर जलती रहती है। विद्रोहियों को दण्ड