Isaiah 65:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekho, yah bat mere samhane likhee hui haai: maain chup n rahoonga, maain nishchay badala doonga varan tumhare aur tumhare purakhaon ke bhee adharma ke kamon ka badala tumharee god men bhr doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“देखो, यह एक हुण्डी है। इसका भुगतान तो करना ही होगा। यह हुण्डी बताती है कि तुम अपने पापों के लिये अपराधी हो। मैं उस समय तक चुप नहीं होऊँगा जब तक इस हुण्डी का भुगतान न कर दूँ और देखो तुम्हें दण्ड देकर ही मैं इस हुण्डी का भुगतान करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं-प्रभु यह कहता हूं: देखो, यह बात मेरे सामने लिखी हुई है: “मैं अधर्म को देखकर चुप नहीं रहूंगा; वरन् मैं उनको अधर्म का प्रतिफल दूंगा।” मैं उनके दुष्कर्मों का, उनके पूर्वजों के दुष्कर्मों का पूरा-पूरा बदला, निस्सन्देह उन्हें दूंगा। उन्होंने पहाड़ों पर धूप जलाया; पहाड़ियों पर मुझे निन्दात्मक शब्द कहे। अत: मैं गिन-गिनकर उनसे प्रतिशोध लूंगा।’
Hindi Bible HHBD
देखो, यह बात मेरे साम्हने लिखी हुई है: मैं चुप न रहूंगा, मैं निश्चय बदला दूंगा वरन तुम्हारे और तुम्हारे पुरखाओं के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, यह बात मेरे सामने लिखी हुई है: “मैं चुप न रहूँगा, मैं निश्चय बदला दूँगा वरन् तुम्हारे पुरखाओं के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“देखो, यह सब मेरे सामने लिखा है: मैं चुप न रहूंगा, किंतु मैं बदला लूंगा; वरन तुम्हारे और तुम्हारे पूर्वजों के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, यह बात मेरे सामने लिखी हुई है: “ मैं चुप न रहूँगा #, मैं निश्चय बदला दूँगा वरन् तुम्हारे और तुम्हारे पुरखाओं के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूँगा।