Isaiah 66:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki dekho, yahova ag ke sath aaega, aur usake rath bavandr ke saman honge, jis se vah apane krodha ko jalajalahatt ke sath aur apanee chitaunee ko bhsm karanevalee ag kee lapatt men pragatt kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो, अग्नि के साथ यहोवा आ रहा है। धूल के बादलों के साथ यहोवा की सेनाएँ आ रही हैं। यहोवा अपने क्रोध से उन व्यक्तियों को दण्ड देगा। यहोवा जब क्रोधित होगा तो उन व्यक्तियों को दण्ड देने के लिये आग की लपटों का प्रयोग करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, प्रभु अग्नि में आएगा, और उसके रथ बवंडर के सदृश वेगवान होंगे। वह अपनी क्रोधाग्नि प्रकट करेगा, और अग्नि-ज्वाला के साथ अपना प्रकोप!
Hindi Bible HHBD
क्योंकि देखो, यहोवा आग के साथ आएगा, और उसके रथ बवण्डर के समान होंगे, जिस से वह अपने क्रोध को जलजलाहट के साथ और अपनी चितौनी को भस्म करनेवाली आग की लपट में प्रगट करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“क्योंकि देखो, यहोवा आग के साथ आएगा, और उसके रथ बवण्डर के समान होंगे, जिससे वह अपने क्रोध को जलजलाहट के साथ और अपनी चितौनी को भस्म करनेवाली आग की लपट से प्रगट करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह आग में प्रकट होंगे, तथा उनके रथ आंधी के समान होंगे; उनका क्रोध जलजलाहट के साथ, तथा उनकी डांट अग्नि ज्वाला में प्रकट होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“क्योंकि देखो, यहोवा आग के साथ आएगा #, और उसके रथ बवण्डर के समान होंगे, जिससे वह अपने क्रोध को जलजलाहट के साथ और अपनी चितौनी को भस्म करनेवाली आग की लपट से प्रगट करे।