Isaiah 66:5 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tumhare bhai jo tum se baair rakhte aur mere nam ke nimitt tum ko alag kar dete haain unhon ne kaha haai, yahova kee maahima to baddhe, jis se ham tumhara anand dekhte paaen parantu unheen ko laajjait hona padega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे लोगों, यहोवा का भय विस्मय मानने वालों और यहोवा के आदेशों का अनुसरण करने वालों, उन बातों को सुनो। यहोवा कहता है, “तुमसे तुम्हारे भाईयों ने घृणा की क्योंकि तुम मेरे पीछे चला करते थे, वे तुम्हारे विरूद्ध हो गये। तुम्हारे बंधु कहा करते थे: ‘जब यहोवा सम्मानित होगा हम तुम्हारे पीछे हो लेंगे। फिर तुम्हारे साथ में हम भी खुश हो जायेंगे।’ ऐसे उन लोगों को दण्ड दिया जायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के वचन से डरनेवाले लोगो, प्रभु का यह वचन सुनो: ‘तुम्‍हारे जाति-भाई जो तुमसे घृणा करते हैं, जो तुम्‍हें मेरे नाम के कारण सभागृह से बहिष्‍कृत करते हैं, और यह कहते हैं: “प्रभु की महिमा हो, कि हम भी तुम्‍हारे आनन्‍द को देखें।” तुम्‍हारे ये जाति-भाई ही लज्‍जित होंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम जो यहोवा का वचन सुनकर थरथराते हो यहोवा का वचन सुनो: “तुम्हारे भाई जो तुम से बैर रखते और मेरे नाम के निमित्त तुम को अलग कर देते हैं उन्होंने कहा है, ‘यहोवा की महिमा बढ़े जिस से हम तुम्हारा आनन्द देखने पाएँ;’ परन्तु उन्हीं को लज्जित होना पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम सभी जो याहवेह के वचन को मानते हो सुनो: “तुम्हारे भाई बंधु जो तुमसे नफरत करते हैं, जो तुम्हें मेरे नाम के कारण अलग कर देते हैं, ‘वे यह कह रहे हैं कि याहवेह की महिमा तो बढ़े, जिससे हम देखें कि कैसा है तुम्हारा आनंद.’ किंतु वे लज्जित किए जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम जो यहोवा का वचन सुनकर थरथराते हो यहोवा का यह वचन सुनो: “तुम्हारे भाई जो तुम से बैर रखते और मेरे नाम के निमित्त तुम को अलग कर देते हैं उन्होंने कहा है, ‘यहोवा की महिमा तो बढ़े, जिससे हम तुम्हारा आनन्द देखने पाएँ;’ परन्तु उन्हीं को लज्जित होना पड़ेगा।