Isaiah 66:8 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aeesee bat kis ne kabhee sunee? kis ne kabhee aeesee baten dekhee? kya desh aek hee din men utpann ho sakata haai? kya aek jati kshan matra men hee utpann ho sakatee haai? kyonki siyyon kee peedaaen uttee hee theen ki us se santan utpann ho gaae.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऐसा चमत्‍कार क्‍या कभी किसी ने सुना? क्‍या किसी ने अपनी आंखों से ऐसा चमत्‍कार देखा? क्‍या कोई देश एक दिन में उत्‍पन्न हो सकता है? क्‍या कोई राष्‍ट्र एक क्षण में जन्‍म ले सकता है? सियोन को जब प्रसव-पीड़ा हुई थी, उस क्षण ही उसने अपनी संतान को जन्‍म दिया था।’
Hindi Bible HHBD
ऐसी बात किस ने कभी सुनी? किस ने कभी ऐसी बातें देखी? क्या देश एक ही दिन में उत्पन्न हो सकता है? क्या एक जाति क्षण मात्रा में ही उत्पन्न हो सकती है? क्योंकि सिरयोन की पीड़ाएं उठी ही थीं कि उस से सन्तान उत्पन्न हो गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसी बात किस ने कभी सुनी? किसने कभी ऐसी बातें देखीं? क्या देश एक ही दिन में उत्पन्न हो सकता है? क्या एक जाति क्षणमात्र में ही उत्पन्न हो सकती है? क्योंकि सिय्योन को प्रसव–पीड़ा उठी ही थी कि उस से सन्तान उत्पन्न हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या कभी किसी ने ऐसा सुना है? किसकी दृष्टि में कभी ऐसा देखा गया है? क्या यह हो सकता है कि एक ही दिन में एक देश उत्पन्‍न हो जाए? क्या यह संभव है कि एक क्षण में ही राष्ट्र बन जायें? जैसे ही ज़ियोन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई उसने अपने पुत्रों को जन्म दे दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसी बात किसने कभी सुनी? किसने कभी ऐसी बातें देखी? क्या देश एक ही दिन में उत्पन्न हो सकता है? क्या एक जाति क्षण मात्र में ही उत्पन्न हो सकती है? क्योंकि सिय्योन की प्रसव-पीड़ा उठी ही थीं कि उससे सन्तान उत्पन्न हो गए।