Isaiah 7:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
un sabhon par katteele pedon ke dr ke mare koi n jaega, ve gaye baailon ke charane ke, aur bhed bakaariyon ke raundane ke liye honge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक समय था जब इन पहाड़ियों पर लोग काम किया करते थे और अनाज उपजाया करते थे। किन्तु उस समय लोग वहाँ नहीं जाया करेंगे। वह धरती खरपतवारों और काँटों से भर जायेगी। उन स्थानों पर बस भेड़ें और मवेशी ही घूमा करेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिन पहाड़ियों पर उद्यान के लिए कुदाल चलाए जाते थे वहाँ अब झाड़-झंखाड़ के भय से कोई नहीं जाएगा। वे पशुओं की चराई बन जाएंगी, जहाँ गाय-बैल को चरने के लिए छोड़ दिया जाता है, जहाँ भेड़-बकरियाँ कूदती-फांदती हैं।
Hindi Bible HHBD
उन सभों पर कटीले पेड़ों के डर के मारे कोई न जाएगा, वे गाये बैलों के चरने के, और भेड़ बकरियों के रौंदने के लिये होंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जितने पहाड़ कुदाल से खोदे जाते हैं, उन सभों पर कटीले पेड़ों के डर के मारे कोई न जाएगा, वे गाय–बैलों के चरने के, और भेड़–बकरियों के रौंदने के लिये होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिन पहाड़ियों पर कुदाली से खेती की जाती थी, अब तुम कंटीली झाड़ियों तथा ऊंटकटारों के कारण वहां नहीं जा पाओगे. मवेशी, भेड़, और बकरियां वहां चरेंगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जितने पहाड़ कुदाल से खोदे जाते हैं, उन सभी पर कटीले पेड़ों के डर के मारे कोई न जाएगा, वे गाय-बैलों के चरने के, और भेड़-बकरियों के रौंदने के लिये होंगे।