Isaiah 8:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain vishvasayogy purooshaen ko arthata uriyyah yajak aur jeberekyah ke putra jakaryah ko is bat kee sakshaee karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने कुछ ऐसे लोग एकत्र किये जिन पर साक्षी होने के लिये विश्वास किया जा सकता था। ये लोग थे नबी ऊरिय्याह और जकर्याह जो जेबेरेक्याह का पुत्र था। उन लोगों ने मुझे इन बातों को लिखते हुए देखा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और विश्वसनीय साक्षी के लिए पुरोहित ऊरियाह और जकर्याह बेन-यबेरेक्याह को ला।’
Hindi Bible HHBD
और मैं विश्वासयोग्य पुरूषों को अर्थात् ऊरिरयाह याजक और जेबेरेक्याह के पुत्रा जकर्याह को इस बात की साक्षी करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं विश्वासयोग्य पुरुषों को अर्थात् ऊरिय्याह याजक और जेबेरेक्याह के पुत्र जकर्याह को इस बात का साक्षी करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं पुरोहित उरियाह और यबेरेकयाह के पुत्र ज़करयाह को अपने साथ दो विश्वासयोग्य गवाह के रूप में रखूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं विश्वासयोग्य पुरुषों को अर्थात् ऊरिय्याह याजक और जेबेरेक्याह के पुत्र जकर्याह को इस बात की साक्षी करूँगा।