Isaiah 8:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he logo, halla karo to karo, parantu tumhara satyanash ho jaaega. he prathvee ke door door desh ke sab logon kan lagakar suno, apanee apanee kamar kaso to kaso, parantu tumhare ttukade ttukade kiae jaaenge apanee kamar kaso to kaso, parantu tumhara satyanash ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे जातियों, तुम सभी युद्ध के लिये तैयार रहो! तुम को पराजित किया जायेगा। अरे, सुदूर के देशों, सुनो! तुम सभी युद्ध के लिये तैयार रहो! तुमको पराजित किया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ राष्‍ट्रो, ध्‍यान दो: तुम टुकड़े-टुकड़े होगे। ओ सुदूर देशो, सुनो: तुम युद्ध की तैयारी कर सकते हो, पर तुम्‍हें पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। तुम अस्‍त्र-शस्‍त्र धारण कर सकते हो, पर तुम्‍हें मुंह की खानी पड़ेगी।
Hindi Bible HHBD
हे लोगों, हल्ला करो तो करो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा। हे पृथ्वी के दूर दूर देश के सब लोगों कान लगाकर सुनो, अपनी अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारे टुकड़े टुकड़े किए जाएंगे; अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे लोगो, हल्‍ला करो तो करो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा। हे पृथ्वी के दूर दूर देश के सब लोगो, कान लगाकर सुनो, अपनी अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारे टुकड़े टुकड़े किए जाएँगे; अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे दूर-दूर देश के सब लोगों, चिल्लाओ अपनी-अपनी कमर कसो. परंतु तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े किए जाएंगे और तुम नाश किए जाओगे!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे लोगों, हल्ला करो तो करो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा। हे पृथ्वी के दूर-दूर देश के सब लोगों कान लगाकर सुनो, अपनी-अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े किए जाएँगे; अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा।