James 2:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ki jis ne yah kaha, ki too vyaabhaichar n karana usee ne yah bhee kaha, ki too hatya n karana isaliye yaadi too ne vyaabhaichar to naheen kiya, par hatya kee taubhee too vyavastha ka ulanghan karane vala tthara.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये कि जिस ने यह कहा, “तू व्‍यभिचार न करना” उसी ने यह भी कहा, “तू हत्‍या न करना” इसलिये यदि तू ने व्‍यभिचार तो नहीं किया, पर हत्‍या की तौभी तू व्‍यवस्‍था का उलंघन करने वाला ठहरा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि जिसने यह कहा था, “व्यभिचार मत करो” उस ही ने यह भी कहा था, “हत्या मत करो।” सो यदि तुम व्यभिचार नहीं करते किन्तु हत्या करते हो तो तुम व्यवस्था को तोड़ने वाले हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि जिसने कहा, “व्‍यभिचार मत करो,” उसने यह भी कहा, “हत्‍या मत करो।” इसलिए यदि आप व्‍यभिचार नहीं करते, किन्‍तु हत्‍या करते हैं, तो आप व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन करते हैं।
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि जिस ने यह कहा, कि तू व्यभिचार न करना उसी ने यह भी कहा, कि तू हत्या न करना इसलिये यदि तू ने व्यभिचार तो नहीं किया, पर हत्या की तौभी तू व्यवस्था का उलंघन करने वाला ठहरा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi Parmeshwar jon hamme bataais raha ki khali ekke saadi karna, i bhi bataais raha ki hatya nai karna. To agar tum ekke saadi kara, aur fir jaay ke koi ke hatya kar dia, to tum Parmeshwar ke kaanuun ke tuuṛa hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि जिसने यह कहा, “तू व्यभिचार न करना” उसी ने यह भी कहा, “तू हत्या न करना,” इसलिये यदि तू ने व्यभिचार तो नहीं किया पर हत्या की तौभी तू व्यवस्था का उल्‍लंघन करनेवाला ठहरा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जिसने यह कहा, तू व्यभिचार न करना, उसने यह भी कहा, तू हत्या न करना। अब यदि तू व्यभिचार नहीं करता परंतु हत्या करता है, तो तू व्यवस्था का अपराधी ठहरता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि जिन्होंने यह आज्ञा दी, “व्यभिचार मत करो,” उन्हीं ने यह आज्ञा भी दी है, “हत्या मत करो.” यदि तुम व्यभिचार नहीं करते किंतु किसी की हत्या कर देते हो, तो तुम व्यवस्था के दोषी हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि जिसने यह कहा, “तू व्यभिचार न करना” उसी ने यह भी कहा, “तू हत्या न करना” इसलिए यदि तूने व्यभिचार तो नहीं किया, पर हत्या की तो भी तू व्यवस्था का उल्लंघन करनेवाला ठहरा।