James 2:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he mere bhaiyo, yadi koi kahe ki mujhe vishvas haai par vah karma n karata ho, to us se kya labh? kya aeesa vishvas kabhee usaka uddhar kar sakata haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
हे मेरे भाइयों, यदि कोई कहे कि मुझे विश्वास है पर वह कर्म न करता हो, तो उससे क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास कभी उसका उद्धार कर सकता है?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे भाईयों, यदि कोई व्यक्ति कहता है कि वह विश्वासी है तो इसका क्या लाभ जब तक कि उसके कर्म विश्वास के अनुकूल न हों? ऐसा विश्वास क्या उसका उद्धार कर सकता है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे भाइयो और बहिनो! यदि कोई यह कहता है कि मैं विश्वास करता हूँ, किन्तु उसके अनुसार आचरण नहीं करता, तो इस से क्या लाभ? क्या विश्वास ही उसका उद्धार कर सकता है?
Hindi Bible HHBD
हे मेरे भाइयों, यदि कोई कहे कि मुझे विश्वास है पर वह कर्म न करता हो, तो उस से क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास कभी उसका उद्धार कर सकता है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, agar koi bole ki ham biswaas karta hei, lekin achchha kaam nai kare, to isse koi faayda nai. Kaa i rakam ke biswaas tumme bachaay sake hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे भाइयो, यदि कोई कहे कि मुझे विश्वास है पर वह कर्म न करता हो, तो इससे क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास कभी उसका उद्धार कर सकता है?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे मेरे भाइयो, यदि कोई कहे कि उसे विश्वास है, परंतु कार्य न करे तो इससे क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास उसका उद्धार कर सकता है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, क्या लाभ है यदि कोई यह दावा करे कि उसे विश्वास है किंतु उसका स्वभाव इसके अनुसार नहीं? क्या ऐसा विश्वास उसे उद्धार प्रदान करेगा?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे भाइयों, यदि कोई कहे कि मुझे विश्वास है पर वह कर्म न करता हो, तो उससे क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास कभी उसका उद्धार कर सकता है?