James 2:22 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so too ne dekh liya ki vishvas ne us ke kamon ke sath milakar prabhav dala haai aur karmo se vishvas siddh hua.
Hindi 2017 (नया नियम)
सो तू ने देख लिया कि विश्‍वास ने उस के कामों के साथ मिलकर प्रभाव डाला है और कर्मो से विश्‍वास सिद्ध हुआ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू देख कि उसका वह विश्वास उसके कर्मों के साथ ही सक्रिय हो रहा था। और उसके कर्मों से ही उसका विश्वास परिपूर्ण किया गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम देखते हो कि उनका विश्‍वास उनके कर्मों के साथ क्रियाशील था और उनके कर्मों द्वारा ही पूर्णता प्राप्‍त कर सका।
Hindi Bible HHBD
सो तू ने देख लिया कि विश्वास ने उस के कामों के साथ मिलकर प्रभाव डाला है और कर्मो से विश्वास सिद्ध हुआ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab tum dekho ki keise Abraham ke biswaas aur kaam ek sañghe kaam karis. U pruuv karis ki kuchh kar ke hee uske biswaas sachcha hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: तू ने देख लिया कि विश्‍वास ने उसके कामों के साथ मिलकर प्रभाव डाला है, और कर्मों से विश्‍वास सिद्ध हुआ,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तूने देखा कि विश्‍वास उसके कार्यों के साथ मिलकर कार्य करता रहा और कार्यों से ही उसका विश्‍वास सिद्ध हुआ,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हीं देख लो कि उनके काम के साथ उनका विश्वास भी सक्रिय था. इसलिये उनके काम के फलस्वरूप उनका विश्वास सबसे उत्तम ठहराया गया था
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने देख लिया कि विश्वास ने उसके कामों के साथ मिलकर प्रभाव डाला है और कर्मों से विश्वास सिद्ध हुआ।