James 2:3 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tum us sundar vasrvale ka munh dekhkar kaho ki too vahan achchhee jagah baaitt aur us kangal se kaho, ki too yahan khda rah, ya mere panv kee peeddhee ke pas baaitt.
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम उस सुन्दर वस्त्रवाले का मुँह देखकर कहो, “तू वहाँ अच्छी जगह बैठ,” और उस कंगाल से कहो, “तू यहाँ खड़ा रह,” या “मेरे पाँवों की पीढ़ी के पास बैठ।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तुम जिसने भव्य वस्त्र धारण किए हैं, उसको विशेष महत्त्व देते हुए कहते हो, “यहाँ इस उत्तम स्थान पर बैठो”, जबकि उस निर्धन व्यक्ति से कहते हो, “वहाँ खड़ा रह” या “मेरे पैरों के पास बैठ जा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि आप कीमती वस्त्र पहने व्यक्ति का विशेष ध्यान रख कर उससे कहें, “आप यहाँ इस आसन पर विराजिए” और कंगाल से कहें, “तू वहाँ खड़ा रह” अथवा “मेरे पावदान के पास बैठ”,
Hindi Bible HHBD
और तुम उस सुन्दर वस्त्रावाले का मुंह देखकर कहो कि तू वहां अच्छी जगह बैठ; और उस कंगाल से कहो, कि तू यहां खड़ा रह, या मेरे पांव की पीढ़ी के पास बैठ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tumme nai chaahi ki tum sab se achchha jagha u mahañga kapṛa pahine waala admi ke deo aur jon gareeb hei usse bolo ki bagal meñ khaṛa hoy jaao ya nichche beiṭho.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम उस सुन्दर वस्त्रवाले का मुँह देखकर कहो, “तू वहाँ अच्छी जगह बैठ,” और उस कंगाल से कहो, “तू यहाँ खड़ा रह,” या “मेरे पाँवों के पास बैठ।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और तुम चमकीले वस्त्र पहने हुए व्यक्ति की ओर दृष्टि करके कहो, “आप यहाँ अच्छे स्थान पर बैठिए,” और उस कंगाल से कहो, “तू वहाँ खड़ा रह या मेरे पैर के पास बैठ,”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम ऊंचे स्तर के वस्त्र धारण किए हुए व्यक्ति का तो विशेष आदर करते हुए उससे कहो, “आप इस आसन पर विराजिए” तथा उस निर्धन से कहो, “तू जाकर वहां खड़ा रह” या “यहां मेरे पैरों के पास नीचे बैठ जा,”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम उस सुन्दर वस्त्रवाले पर ध्यान केन्द्रित करके कहो, “तू यहाँ अच्छी जगह बैठ,” और उस कंगाल से कहो, “तू वहाँ खड़ा रह,” या “मेरे पाँवों के पास बैठ।”