James 3:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vaaise hee jeebh bhee aek chhotta sa ang haai aur badee badee deenge maratee haai: dekho, thodee see ag se kitane bade ban men ag lag jatee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े बन में आग लग जाती है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसी प्रकार जीभ, जो देह का एक छोटा सा अंग है, बड़ी-बड़ी बातें कर डालने की डींगे मारती है। अब तनिक सोचो एक जरा सी लपट समूचे जंगल को जला सकती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसी प्रकार जीभ शरीर का एक छोटा-सा अंग है, किन्‍तु वह शक्‍तिशाली होने का दावा कर सकती है। देखिए, एक छोटी-सी चिनगारी कितने विशाल वन में आग लगा सकती है।
Hindi Bible HHBD
वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े बन में आग लग जाती है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log ke jeebh bhi chhoṭa hei, aur fir bhi u baṛa baṛa baat banaay le hei. Ek chhoṭa se añgaar jañgal meñ aagi lagaay sake hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वैसे ही जीभ भी एक छोट सा अंग है और वह बड़ी–बड़ी डीगें मारती है। देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसी प्रकार जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी-बड़ी डींगे मारती है। देखो, एक थोड़ी सी आग कितने बड़े जंगल को जला देती है!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी प्रकार जीभ भी शरीर का एक छोटा अंग है, फिर भी ऊंचे-ऊंचे विषयों का घमण्ड़ भर्ती है. कल्पना करो: एक छोटी सी चिंगारी कैसे एक विशाल वन को भस्म कर देती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी-बड़ी डींगे मारती है; देखो कैसे, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है।