James 4:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum lalasa rakhte ho, aur tumhen milata naheen tum hatya aur dah karate ho, or kuchh praapt naheen kar sakate tum jhgadte aur ladte ho tumhen isaliye naheen milata, ki mangate naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
तुम लालसा रखते हो, और तुम्‍हें मिलता नहीं; तुम हत्‍या और डाह करते हो, और कुछ प्राप्‍त नहीं कर सकते; तुम झगड़ते और लड़ते हो; तुम्‍हें इसलिये नहीं मिलता, कि माँगते नहीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम लोग चाहते तो हो किन्तु तुम्हें मिल नहीं पाता। तुम में ईर्ष्या है और तुम दूसरों की हत्या करते हो, फिर भी जो चाहते हो, प्राप्त नहीं कर पाते। और इसलिए लड़ते झगड़ते हो। अपनी इच्छित वस्तुओं को तुम प्राप्त नहीं कर पाते क्योंकि तुम उन्हें परमेश्वर से नहीं माँगते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप अपनी लालसा पूरी नहीं कर पाते और इसी लिए हत्‍या करते हैं। आप जिस चीज के लिए ईष्‍र्या करते हैं, उसे नहीं पाते और इसलिए लड़ते-झगड़ते हैं। आप प्रार्थना नहीं करते, इसलिए आप लोगों के पास कुछ नहीं होता।
Hindi Bible HHBD
तुम लालसा रखते हो, और तुम्हें मिलता नहीं; तुम हत्या और डाह करते हो, ओर कुछ प्राप्त नहीं कर सकते; तुम झगड़ते और लड़ते हो; तुम्हें इसलिये नहीं मिलता, कि मांगते नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum kuchh mañgta hei jon tumhaar lage nai hei, aur tum kuchh bhi karega ki u tumme mil jaay. Hiañ tak ki tum hatya bhi karega! Lekin fir bhi tumme u nai mili jon tumme chaahi, aur tum laṛ jhagaṛ ke bhi uske nai paayga. Tumme uske waaste preya kare ke paṛi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम लालसा रखते हो, और तुम्हें मिलता नहीं; इसलिये तुम हत्या करते हो। तुम डाह करते हो, और कुछ प्राप्‍त नहीं कर पाते; तो तुम झगड़ते और लड़ते हो। तुम्हें इसलिये नहीं मिलता कि माँगते नहीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुम लालसा करते हो और जब तुम्हें मिलता नहीं तो तुम हत्या करते हो। तुम ईर्ष्या करते हो और जब कुछ प्राप्‍त नहीं कर सकते तो तुम लड़ते और झगड़ते हो। तुम्हें इसलिए नहीं मिलता क्योंकि तुम माँगते नहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम इच्छा तो करते हो किंतु प्राप्‍त नहीं कर पाते इसलिये हत्या कर देते हो. जलन के कारण तुम लड़ाई व झगड़े करते हो क्योंकि तुम प्राप्‍त नहीं कर पाते. तुम्हें प्राप्‍त नहीं होता क्योंकि तुम मांगते नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम लालसा रखते हो, और तुम्हें मिलता नहीं; तुम हत्या और डाह करते हो, और कुछ प्राप्त नहीं कर सकते; तुम झगड़ते और लड़ते हो; तुम्हें इसलिए नहीं मिलता, कि माँगते नहीं।