James 5:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he bhaiyo, jin bhvishyadvktaon ne prabhu ke nam se baten kee, unhen dukh uttane aur dhaeeraj dharane ka aek adarsha samajho.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे भाइयो, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें की, उन्हें दुख उठाने और धीरज धरने का एक आदर्श समझो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाईयों, उन भविष्यवक्ताओं को याद रखो जिन्होंने प्रभु के लिए बोला। वे हमारे लिए यातनाएँ झेलने और धैर्यपूर्ण सहनशीलता के उदाहरण हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! जो नबी प्रभु के नाम पर बोले हैं, उन्हें सहिष्णुता तथा धैर्य का अपना आदर्श समझ लीजिए।
Hindi Bible HHBD
हे भाइयो, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें की, उन्हें दुख उठाने और धीरज धरने का एक आदर्श समझो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, u nabi log jon Prabhu se baat karin raha, ulog ke rakam karo. Jab ki ulog ke sahe ke paṛa, ulog ke lage dheeraj raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें कीं, उनको दु:ख उठाने और धीरज धरने का एक आदर्श समझो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे भाइयो, दुःख सहने और धीरज धरने के लिए उन भविष्यवक्ताओं को आदर्श समझो, जिन्होंने प्रभु के नाम से बातें कीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, उन भविष्यद्वक्ताओं को अपना आदर्श समझो, जिन्होंने प्रभु के नाम में बातें करते हुए कष्ट सहे है और धीरज बनाए रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे भाइयों, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें कीं, उन्हें दुःख उठाने और धीरज धरने का एक आदर्श समझो।