James 5:11 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekho, ham dhaeeraj dharanevalon ko dhany kahate haain: tum ne aeeyoob ke dhaeeraj ke vishay men to suna hee haai, aur prabhu kee or se jo usaka pratifal hua use bhee jan liya haai, jis se prabhu kee atyant karoona aur daya pragatt hotee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
देखो, हम धीरज धरनेवालों को धन्य कहते हैं: तुम ने अय्यूब के धीरज के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया है, जिस से प्रभु की अत्यन्त करूणा और दया प्रगट होती है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ध्यान रखना, हम उनकी सहनशीलता के कारण उनको धन्य मानते हैं। तुमने अय्यूब के धीरज के बारे में सुना ही है और प्रभु ने उसे उसका जो परिणाम प्रदान किया, उसे भी तुम जानते ही हो कि प्रभु कितना दयालु और करुणापूर्ण है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम उन्हें धन्य समझते हैं, जो दृढ़ बने रहे। आप लोगों ने अय्यूब के धैर्य के विषय में सुना है और आप जानते हैं कि प्रभु ने अन्त में उसके साथ कैसा व्यवहार किया; क्योंकि प्रभु दयालु और करुणामय है।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Asal meñ, jon sab se jaada sahe hei, uske ham baṛaai karta hei. Tumme yaad hei Job ke dheeraj ke, aur keise Prabhu aakhiri meñ uske madat karis raha. Prabhu i waaste karis raha ki u dayaalu aur mesiful hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, हम धीरज धरनेवालों को धन्य कहते हैं। तुम ने अय्यूब के धीरज के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया है, जिससे प्रभु की अत्यन्त करुणा और दया प्रगट होती है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
देखो, हम धीरज धरनेवालों को धन्य कहते हैं। तुमने अय्यूब के धीरज के विषय में सुना और प्रभु से प्राप्त प्रतिफल को भी देखा है कि प्रभु अत्यंत करुणामय और दयालु है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सब, जो धीरज के साथ सहते हैं, हमारी दृष्टि में प्रशंसनीय हैं. तुमने अय्योब की सहनशीलता के विषय में सुना ही है और इस विषय में प्रभु के उद्देश्य की पूर्ति से परिचित भी हो कि प्रभु करुणामय और दया के भंडार हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, हम धीरज धरनेवालों को धन्य कहते हैं। तुम ने अय्यूब के धीरज के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया है, जिससे प्रभु की अत्यन्त करुणा और दया प्रगट होती है।