Jeremiah 1:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki sun, maain ne aj tujhe is sare desh aur yahood ke rajao, hakimo, aur yajakon aur sadhaaran logon ke virud gaddhvala nagar, aur lohe ka khmbha, aur peetal kee shaharapanah banaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जहाँ तक मेरी बात है, मैं आज ही तुझे एक दृढ़ नगर, एक लौह स्तम्भ, एक काँसे की दीवार बनाने जा रहा हूँ। तुम देश में हर एक के विरूद्ध खड़े होने योग्य होगे, यहूदा देश के राजाओं के विरूद्ध, यहूदा के प्रमुखों के विरूद्ध, यहूदा के याजकों के विरूद्ध और यहूदा देश के लोगों के विरूद्ध भी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘देख, आज मैं तुझको एक किलाबन्‍द नगर, लौहस्‍तम्‍भ, और कांस्‍य दीवार बनाता हूं। यह सारा यहूदा प्रदेश − राजा, उच्‍चाधिकारी, पुरोहित, और प्रतिष्‍ठित नागरिक − तुझ पर आक्रमण करेगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि सुन, मैं ने आज तुझे इस सारे देश और यहूद के राजाओं, हाकिमों, और याजकों और साधारण लोगों के विरूद्व गढ़वाला नगर, और लोहे का खम्भा, और पीतल की शहरपनाह बनाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि सुन, मैं ने आज तुझे इस सारे देश और यहूदा के राजाओं, हाकिमों, और याजकों और साधारण लोगों के विरुद्ध गढ़वाला नगर, और लोहे का खम्भा, और पीतल की शहरपनाह बनाया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब यह समझ लो आज मैंने तुम्हें सारे देश के लिए, यहूदिया के राजाओं के लिए, इसके उच्चाधिकारियों के लिए, इसके पुरोहितों के लिए तथा देशवासियों के लिए एक गढ़नगर, एक लौह स्तंभ तथा कांस्य दीवारों सदृश बना दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि सुन, मैंने आज तुझे इस सारे देश और यहूदा के राजाओं, हाकिमों, और याजकों और साधारण लोगों के विरुद्ध गढ़वाला नगर, और लोहे का खम्भा, और पीतल की शहरपनाह बनाया है।