Jeremiah 10:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
anyajatiyon ko chal mat seekho, n unakee nai akash ke chinhon se vismait ho, isaaliye ki anyajaati log un se vismait hote haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो यहोवा कहता है, वह यह है: “अन्य राष्ट्रों के लोगों की तरह न रहो। आकाश के विशेष संकेतों से न डरो। अन्य राष्ट्र उन संकेतों से डरते हैं जिन्हें वे आकाश में देखते हैं। किन्तु तुम्हें उन चीज़ों से नहीं डरना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है: ‘अन्‍य जातियों का आचरण मत सीखो, और न आकाश के चिह्‍नों से आतंकित हो, जैसा अन्‍य जातियां उनसे आतंकित होती हैं।
Hindi Bible HHBD
अन्यजातियों को चाल मत सीखो, न उनकी नाई आकाश के चिन्हों से विस्मित हो, इसलिये कि अन्यजाति लोग उन से विस्मित होते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“अन्यजातियों की चाल मत सीखो, न उनके समान आकाश के चिह्नों से विस्मित हो, इसलिये कि अन्यजाति लोग उनसे विस्मित होते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह कह रहे हैं: “अन्य जनताओं के आचार-व्यवहार परिपाटी एवं प्रथाओं को सीखने का प्रयास न करो और न ही आकाश में घटित हो रहे असाधारण लक्षणों से विचलित हो जाओ, यद्यपि अन्य राष्ट्र, निःसंदेह, इनसे विचलित हो जाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“अन्यजातियों की चाल मत सीखो, न उनके समान आकाश के चिन्हों # से विस्मित हो, इसलिए कि अन्यजाति लोग उनसे विस्मित होते हैं।