Jeremiah 10:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mera tamboo lootta gaya, aur sab raassaiyan toott gai haain mere ladkebale mere pas se chale gaa, aur naheen haain ab koi naheen raha jo mere tamboo ko tane aur meree kanaten khdee kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा डेरा बरबाद हो गया। डेरे की सारी रस्सियाँ टूट गई हैं। मेरे बच्चे मुझे छोड़ गये। वे चले गये। कोई व्यक्ति मेरा डेरा लगाने को नहीं बचा है। कोई व्यक्ति मेरे लिये शरण स्थल बनाने को नहीं बचा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरा घर उजड़ गया, शत्रुओं ने मेरे तम्‍बू की कनातें उखाड़ लीं। मेरे बच्‍चे मुझसे छीन लिये। अब वे नहीं रहे। अब मेरे घर को फिर खड़ा करनेवाला कोई नहीं है। मेरे तम्‍बू की कनातें कौन खड़ी करेगा?
Hindi Bible HHBD
मेरा तम्बू लूटा गया, और सब रस्सियां टूट गई हैं; मेरे लड़केबाले मेरे पास से चले गए, और नहीं हैं; अब कोई नहीं रहा जो मेरे तम्बू को ताने और मेरी कनातें खड़ी करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा तम्बू लूटा गया, और सब रस्सियाँ टूट गई हैं; मेरे बच्‍चे मेरे पास से चले गए, और नहीं हैं; अब कोई नहीं रहा जो मेरे तम्बू को ताने और मेरी कनातें खड़ी करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरा तंबू नष्ट हो चुका है; रस्सियां टूट चुकी हैं. मेरे पुत्र मुझे छोड़ चुके हैं, कोई भी न रहा; जो पुनः मेरे तंबू को खड़ा करे ऐसा कोई भी नहीं, जो इसमें पर्दे लटकाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा तम्बू लूटा गया, और सब रस्सियाँ टूट गई हैं; मेरे बच्चे मेरे पास से चले गए, और नहीं हैं; अब कोई नहीं रहा जो मेरे तम्बू को ताने और मेरी कनातें खड़ी करे।