Jeremiah 11:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he yahooda, jitane tere nagar haain utane hee tere devata bhee haain aur yarooshalem ke nivaasiyon ne har aek sadk men us lajjapoorn bal kee veadiyan bana banakar usake liye dhoop jalaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा के लोगों, तुम्हारे पास बहुत सी देवमूर्तियाँ हैं, वहाँ उतनी देवमूर्तियाँ हैं जितने यहूदा में नगर हैं। तुमने उस घृणित बाल की पूजा के लिये बहुत सी वेदियाँ बना रखी हैं यरूशलेम में जितनी सड़के हैं उतनी ही वेदियाँ हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ यहूदा, जितने तेरे नगर हैं, उतने ही तेरे देवता हैं। जितनी यरूशलेम की सड़कें हैं, उतनी ही वेदियां तूने उस घृणित बअल देवता के लिए बनाई हैं। लोग उन पर सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाते हैं।
Hindi Bible HHBD
हे यहूदा, जितने तेरे नगर हैं उतने ही तेरे देवता भी हैं; और यरूशलेम के निवासियों ने हर एक सड़क में उस लज्जापूर्ण बाल की वेदियां बना बनाकर उसके लिये धूप जलाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहूदा, जितने तेरे नगर हैं उतने ही तेरे देवता भी हैं; और यरूशलेम के निवासियों ने हर एक सड़क में उस लज्जापूर्ण बाल की वेदियाँ बना बनाकर उसके लिये धूप जलाया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि यहूदिया, तुम्हारे इन देवताओं की संख्या उतनी ही है; जितनी तुम्हारे नगरों की तथा उस घृणित कार्य के लिए उतनी ही वेदियां हैं—वे वेदियां जिन पर तुम बाल के लिए धूप जलाते हो—जितनी येरूशलेम की गलियां.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहूदा, जितने तेरे नगर हैं उतने ही तेरे देवता भी हैं; और यरूशलेम के निवासियों ने हर एक सड़क में उस लज्जापूर्ण बाल # की वेदियाँ बना-बनाकर उसके लिये धूप जलाया है।