Jeremiah 11:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye yahova ne mujh se kaha, anatot ke log jo tere praan ke khojee haain aur yah kahate haain ki too yahova ka nam lekar bhavishyadanee n kar, naheen to hamare hathon se marega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अनातोत के लोग यिर्मयाह को मार डालने की योजना बना रहे थे। उन लोगों ने यिर्मयाह से कहा, “यहोवा के नाम भविष्यवाणी न करो वरना हम तुम्हें मार डालेंगे।” यहोवा ने अनातोत के उन लोगों के बारे में एक निर्णय किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: प्रभु ने अनातोत नगर के निवासियों के सम्‍बन्‍ध में मुझ से यह कहा है, ‘ये लोग तेरे प्राण के खोजी थे, और तुझ से कहते थे, “प्रभु के नाम से नबूवत करना बन्‍द कर। अन्‍यथा तू हमारे हाथों से मरेगा।” ’
Hindi Bible HHBD
इसलिये यहोवा ने मुझ से कहा, अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम लेकर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यहोवा ने मुझ से कहा, “अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम लेकर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये अनाथोथ के उन व्यक्तियों के संबंध में जो तुम्हारे प्राण लेने को तैयार हैं, जिन्होंने तुम्हें यह धमकी दी है, “याहवेह के नाम में कोई भविष्यवाणी न करना, कि तुम हमारे द्वारा वध किए न जाओ”—
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यहोवा ने मुझसे कहा, “अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम लेकर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।