Jeremiah 12:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhon ne gehoon to boya, parantu katteele ped katte, unhon ne kashtt to uttaya, parantu us se kuchh labh n hua. yahova ke krodha ke bhdkane ke karan tum apane kheton kee upaj ke vishay men laajjait ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग गेहूँ बोएंगे, किन्तु वे केवल काँटे ही काटेंगे। वे अत्याधिक थकने तक काम करेंगे, किन्तु वे अपने सारे कामों के बदले कुछ भी नहीं पाएंगे। वे अपनी फसल पर लज्जित होंगे। यहोवा के क्रोध ने यह सब कुछ किया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने बोया था गेहूं, पर काटे कांटे। उन्‍होंने खून-पसीना बहाया, किन्‍तु हाथ कुछ न आया। मुझ-प्रभु की क्रोधाग्‍नि के कारण वे अपनी फसल के लिए लज्‍जित होंगे।’
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने गेहूं तो बोया, परन्तु कटीले पेड़ काटे, उन्हों ने कष्ट तो उठाया, परन्तु उस से कुछ लाभ न हुआ। यहोवा के क्रोध के भड़कने के कारण तुम अपने खेतों की उपज के विषय में लज्जित हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने गेहूँ तो बोया, परन्तु कटीले पेड़ काटे, उन्होंने कष्‍ट तो उठाया, परन्तु उससे कुछ लाभ न हुआ। यहोवा के क्रोध के भड़कने के कारण तुम अपने खेतों की उपज के विषय में लज्जित हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने रोपण तो किया गेहूं को किंतु उपज काटी कांटों की; उन्होंने परिश्रम तो किया किंतु लाभ कुछ भी अर्जित न हुआ. उपयुक्त है कि ऐसी उपज के लिए तुम लज्जित होओ क्योंकि इसके पीछे याहवेह का प्रचंड कोप क्रियाशील है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने गेहूँ तो बोया, परन्तु कँटीली झाड़ियाँ काटीं, उन्होंने कष्ट तो उठाया, परन्तु उससे कुछ लाभ न हुआ। यहोवा के क्रोध के भड़कने के कारण वे अपने खेतों की उपज के विषय में लज्जित हो।”