Jeremiah 12:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhen ukhadne ke bad maain fir un par daya karoonga, aur un men se har ek ko usake nija bhag aur boomi men fir se lagaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उन लोगों को उनके देश से उखाड़ फेंकने के बाद मैं उनके लिये अफसोस करुँगा। मैं हर एक परिवार को उनकी अपनी सम्पत्ति और अपनी भूमि पर वापस लाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैं उनको उखाड़ लूंगा तब पुन: उन पर दया करूंगा; और प्रत्‍येक कौम को उसकी पैतृक भूमि पर वापस लाऊंगा, वे अपने-अपने देश में पुन: बसेंगे।
Hindi Bible HHBD
उन्हें उखाड़ने के बाद मैं फिर उन पर दया करूंगा, और उन में से हर एक को उसके निज़ भाग और भूमि में फिर से लगाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हें उखाड़ने के बाद मैं फिर उन पर दया करूँगा, और उन में से हर एक को उसके निज भाग और भू्मि में फिर से लगाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और तब जब मैं उन्हें अलग कर दूंगा, मैं उन पर पुनः अपनी करुणा प्रदर्शित करूंगा; तब मैं उनमें से हर एक को उसके इस निज भाग में लौटा ले आऊंगा; हर एक को उसके देश में लौटा लाऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हें उखाड़ने के बाद मैं फिर उन पर दया करूँगा, और उनमें से हर एक को उसके निज भाग और भूमि में फिर से लगाऊँगा।