Jeremiah 12:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too jo pyadon hee ke sang daudkar thk gaya haai to ghodon ke sang kyonkar barabaree kar sakega? aur yadhypi too shaaantai ke is desh men nidr haai, parantu yaradan ke asapas ke dhane jangal men too kya karega?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, यदि तुम मनुष्यों की पग दौड़ में थक जाते हो तो तुम घोड़ों के मुकाबले में कैसे दौड़ोगे यदि तुम सुरक्षित देश में थक जाते हो तो तुम यरदन नदी के तटों पर उगी भयंकर कंटीली झाड़ियों में पहुँचकर क्या करोगे
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यिर्मयाह, यदि तू पैदल चलनेवालों के साथ दौड़कर थक गया, तो तू घोड़ों का मुकाबला कैसे करेगा? यदि शांतिपूर्ण देश में घबरा गया तो यर्दन नदी के घने जंगल में तू क्‍या करेगा?
Hindi Bible HHBD
तू जो प्यादों ही के संग दौड़कर थक गया है तो घेड़ों के संग क्योंकर बराबरी कर सकेगा? और यद्यपि तू शान्ति के इस देश में निडर है, परन्तु यरदन के आसपास के धने जंगल में तू क्या करेगा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तू जो प्यादों ही के संग दौड़कर थक गया है तो घोड़ों के संग कैसे बराबरी कर सकेगा? और यद्यपि तू शान्ति के इस देश में निडर है, परन्तु यरदन के आसपास के घने जंगल में तू क्या करेगा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि तुम धावकों के साथ दौड़ रहे थे और तुम इससे थक चुके हो, तो तुम घोड़ों से स्पर्धा कैसे कर सकोगे? यदि तुम अनुकूल क्षेत्र में ही लड़खड़ा गए तो, यरदन क्षेत्र के बंजर भूमि में तुम्हारा क्या होगा?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तू जो प्यादों ही के संग दौड़कर थक गया है तो घोड़ों के संग कैसे बराबरी कर सकेगा? और यद्यपि तू शान्ति के इस देश में निडर है, परन्तु यरदन के आस-पास के घने जंगल में तू क्या करेगा?