Jeremiah 12:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki tere bhai aur tere gharane ke logon ne bhee tera vishvasaghaat kiya haai ve tere peechhe lalakarate haai, yadi ve tujh se meettee baten bhee kahe, taubhee unakee prateeti n karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये लोग तुम्हारे अपने भाई हैं। तुम्हारे अपने परिवार के सदस्य तुम्हारे विरुद्ध योजना बना रहे हैं। तुम्हारे अपने परिवार के लोग तुम पर चीख रहे हैं। यदि वे मित्र सच भी बोलें, उन पर विश्वास न करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे भाइयों ने, तेरे पितृकुल के नाते-रिश्तेदारों ने तेरे साथ विश्वासघात किया है; वे तेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं; यदि वे तुझसे मीठी-मीठी बातें करें तो भी तू उन पर विश्वास मत करना।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तेरे भाई और तेरे घराने के लोगों ने भी तेरा विश्वासघात किया है; वे तेरे पीछे ललकारते हैं, यदि वे तुझ से मीठी बातें भी कहें, तौभी उनकी प्रतीति न करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तेरे भाई और तेरे घराने के लोगों ने भी तेरा विश्वासघात किया है; वे तेरे पीछे ललकारते हैं, यदि वे तुझ से मीठी बातें भी कहें, तौभी उनकी प्रतीति न करना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि यहां तक कि तुम्हारे भाई-बंधुओं तथा तुम्हारे पिता के ही परिवार ने— तुम्हारे साथ विश्वासघात किया है; वे चिल्ला-चिल्लाकर तुम्हारा विरोध कर रहे हैं. यदि वे तुमसे तुम्हारे विषय में अनुकूल शब्द भी कहें, फिर भी उनका विश्वास न करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तेरे भाई और तेरे घराने के लोगों ने भी तेरा विश्वासघात किया है; वे तेरे पीछे ललकारते हैं, यदि वे तुझ से मीठी बातें भी कहें, तो भी उन पर विश्वास न करना।”