Jeremiah 13:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye too un se yah vachan kah, israaael ka parameshvar yahova yon kahata haai, dakhmadha ke sab kuppe dakhmadha se bhr diae jaaenge. tab ve tujh se kahenge, kya ham naheen janate ki dakhmadha ke sab kuppe dakhmadha se bhr diae jaaenge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, यहूदा के लोगों से कहो: ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जो कहता है, वह यह है: हर एक दाखमधु की मशक दाखमधु से भरी जानी चाहिये।’ वे लोग हँसेंगे और तुमसे कहेंगे, ‘निश्चय ही हम जानते हैं कि हर एक दाखमधु की मशक दाखमधु से भरी जानी चाहिये।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ यिर्मयाह, तू उनसे कहना: “इस्राएल का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: मदिरा का हर एक घड़ा भरा जाएगा।” किन्तु वे तुझको उलट कर यह उत्तर देंगे, “निस्सन्देह, हम यह बात जानते हैं कि मदिरा का प्रत्येक पात्र मदिरा से भरा जाएगा।”
Hindi Bible HHBD
इसलिये तू उन से यह वचन कह, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएंगे। तब वे तुझ से कहेंगे, क्या हम नहीं जानते कि दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएंगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये तू उन से यह वचन कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है: दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे।’ तब वे तुझ से कहेंगे, ‘क्या हम नहीं जानते कि दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये तुम्हें उनसे यह कहना होगा: ‘याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का, यह आदेश है: हर एक मश्कों में द्राक्षारस भरा जाए.’ जब वे तुमसे यह पूछें, ‘क्या हमें यह ज्ञात नहीं कि हर एक मश्कों को द्राक्षारस से भरा जाना अपेक्षित है?’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए तू उनसे यह वचन कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे।’ तब वे तुझ से कहेंगे, ‘क्या हम नहीं जानते कि दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे?’