Jeremiah 13:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
daakkhian desh ke nagar ghore gaae haai, koi unhen bacha n sakega sampoorn yahoodee jati bandee ho gai haai, vah pooree reeti se bandhauai men chalee gai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नेगव मरुभूमि के नगरों में ताला पड़ चुका है, उन्हें कोई खोल नहीं सकता। यहूदा के लोगों को देश निकाला दिया जा चुका है। उन सभी को बन्दी के रूप में ले जाया गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के दक्षिणी नगरों के प्रवेश-द्वार बन्द कर दिए गए हैं; अब उनको कोई खोलनेवाला नहीं है। यहूदा प्रदेश की जनता गुलाम बनकर विदेश चली गई है, सब लोग स्वदेश से निकाल दिए गए हैं।
Hindi Bible HHBD
दक्खिन देश के नगर घेरे गए हैं, कोई उन्हें बचा न सकेगा; सम्पूर्ण यहूदी जाति बन्दी हो गई है, वह पूरी रीति से बंधुआई में चली गई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दक्षिण देश के नगर घेरे गए हैं, कोई उन्हें बचा न सकेगा; सम्पूर्ण यहूदी जाति बन्दी हो गई है, वह पूरी रीति से बँधुआई में चली गई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नेगेव क्षेत्र के नगर अब घेर लिए गये हैं, कोई उनमें प्रवेश नहीं कर सकता. संपूर्ण यहूदिया को निर्वासन में ले जाया गया है, पूरा यहूदिया ही बंदी हो चुका है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दक्षिण देश के नगर घेरे गए हैं, कोई उन्हें बचा न सकेगा; सम्पूर्ण यहूदी जाति बन्दी हो गई है, वह पूरी रीति से बँधुआई में चली गई है।