Jeremiah 13:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi too apane man men soche ki ye baten kis karan mujh par padee haai, to tere bade adharma ke karan tera anchal uttaya gaya haai aur teree aediyan baariyai se nangee kee gai haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम अपने से पूछ सकते हो, “यह बुरी विपत्ति मुझ पर क्यों आई” ये विपत्तियाँ तुम्हारे अनेक पापों के कारण आई। तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें निर्वस्त्र किया गया और जूते ले लिये गए। उन्होंने यह तुम्हें लज्जित करने को किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि तू अपने हृदय में यह सोचे कि यह विपत्ति तुझ पर क्यों आई है, तो सुन: तेरे महा दुष्कर्म के कारण तेरा वस्त्र उतारा गया, तू नग्न की गई और तेरे साथ बलात्कार किया गया।
Hindi Bible HHBD
और यदि तू अपने मन में सोचे कि ये बातें किस कारण मुझ पर पड़ी हैं, तो तेरे बड़े अधर्म के कारण तेरा आंचल उठाया गया है और तेरी एड़ियां बरियाई से नंगी की गई हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि तू अपने मन में सोचे कि ये बातें किस कारण मुझ पर पड़ी हैं, तो तेरे बड़े अधर्म के कारण तेरा आँचल उठाया गया है और तेरी एड़ियाँ बलपूर्वक नंगी हो गई हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम अपने हृदय में यह विचार करो, “क्या कारण है कि मेरे साथ यह सब घटित हुआ है?” तुम्हारी पापिष्ठता के परिमाण के फलस्वरूप तुम्हें निर्वस्त्र कर दिया गया तथा तुम्हारे अंग अनावृत कर दिए गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि तू अपने मन में सोचे कि ये बातें किस कारण मुझ पर पड़ी हैं, तो तेरे बड़े अधर्म के कारण तेरा आँचल उठाया गया है और तेरी एड़ियाँ बलपूर्वक नंगी की गई हैं।