Jeremiah 13:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya habashaee apana chamada, va cheeta apane dhabbe badal sakata haai? yadi ve aeesa kar sake, to too bhee, jo burai karana seekh gai haai, bhlai kar sakegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक काला आदमी अपनी चमड़ी का रंग बदल नहीं सकता। और कोई चीता अपने धब्बे नहीं बदल सकता। ओ यरूशलेम, उसी तरह तुम भी बदल नहीं सकते, अच्छा काम नहीं कर सकते। तुम सदैव बुरा काम करते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या हबशी अपनी काली त्वचा अथवा चीता अपने चित्ते बदल सकता है? तब तू कैसे अपना स्वभाव बदल कर सत्कर्म कर सकती है; क्योंकि तुझे तो दुष्कर्म करने की आदत है?
Hindi Bible HHBD
क्या हबशी अपना चमड़ा, वा चीता अपने धब्बे बदल सकता है? यदि वे ऐसा कर सकें, तो तू भी, जो बुराई करना सीख गई है, भलाई कर सकेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या हबशी अपना चमड़ा, या चीता अपने धब्बे बदल सकता है? यदि वे ऐसा कर सकें, तो तू भी, जो बुराई करना सीख गई है, भलाई कर सकेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या कूश देशवासी अपनी त्वचा के रंग को परिवर्तित कर सकता है, अथवा क्या चीता अपनी चित्तियां परिवर्तित कर सकता है? यदि हां तो तुम भी जो दुष्टता करने के अभ्यस्त हो चुके हो, हितकार्य कर सकते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या कूशी अपना चमड़ा, या चीता अपने धब्बे बदल सकता है? यदि वे ऐसा कर सके, तो तू भी, जो बुराई करना सीख गई है, भलाई कर सकेगी।