Jeremiah 13:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bahut dinon ke bad yahova ne mujh se kaha, ut, fir parat ke pas ja, aur jis pettee ko maain ne tujhe vahan chhpaiane kee agyaa dee use vahan se le le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कई दिनों बाद यहोवा ने मुझसे कहा, “यिर्मयाह, अब तुम परात जाओ। उस अधोवस्त्र को लो जिसे मैंने छिपाने को कहा था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कई दिनों के पश्चात् प्रभु ने मुझसे कहा, ‘उठ, और फरात नदी के तट पर जा, और वहां से लुंगी निकाल, जो तूने मेरे आदेश के अनुसार छिपा दी थी।’
Hindi Bible HHBD
बहुत दिनों के बाद यहोवा ने मुझ से कहा, उठ, फिर परात के पास जा, और जिस पेटी को मैं ने तुझे वहां छिपाने की आज्ञा दी उसे वहां से ले ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बहुत दिनों के बाद यहोवा ने मुझ से कहा, “उठ, फिर फ़रात के पास जा, और जिस लुंगी को मैं ने तुझे वहाँ छिपाने की आज्ञा दी थी उसे वहाँ से ले ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेक दिन व्यतीत हो जाने पर याहवेह ने मुझे आदेश दिया, “उठो, फरात तट पर जाओ और उस कमरबंध को उस स्थान से निकालो जहां मैंने तुम्हें उसे छिपाने का आदेश दिया था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बहुत दिनों के बाद यहोवा ने मुझसे कहा, “उठ, फिर फरात के पास जा, और जिस कमरबन्द को मैंने तुझे वहाँ छिपाने की आज्ञा दी उसे वहाँ से ले ले।”