Jeremiah 15:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere sab papon ke karan jo sarvatra desh men huae haain maain teree dhana-sampattai aur khjane, bina dam diae lutt jane doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के लोगों के पास सम्पत्ति और खजाने हैं। मैं उस सम्पत्ति को अन्य लोगों को दूँगा। उन अन्य लोगों को वह सम्पत्ति खरीदनी नहीं पड़ेगी। मैं उन्हें वह सम्पत्ति दूँगा। क्यों क्योंकि यहूदा ने बहुत पाप किये हैं। यहूदा ने देश के हर एक भाग में पाप किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु, तूने इस्राएली राष्ट्र से कहा था: ‘जो पाप तूने अपने देश में किए हैं, उनके दण्ड के लिए मैं तेरी सारी धन-सम्पत्ति, तेरा बहुमूल्य खजाना लुटेरे शत्रु को दे दूंगा।
Hindi Bible HHBD
तेरे सब पापों के कारण जो सर्वत्रा देश में हुए हैं मैं तेरी धन- सम्पत्ति और खजाने, बिना दाम दिए लुट जाने दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे सब पापों के कारण जो सर्वत्र देश में हुए हैं मैं तेरी धन–सम्पत्ति और खजाने, बिना दाम दिए लुट जाने दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुम्हारी ही सीमाओं के भीतर तुम्हारे सारे पापों के कारण मैं तुम्हारा धन तथा तुम्हारी निधियां लूट की सामग्री बनाकर ऐसे दे दूंगा, जिसके लिए किसी को कुछ प्रयास न करना पड़ेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे सब पापों के कारण जो सर्वत्र देश में हुए हैं मैं तेरी धन-सम्पत्ति और खजाने, बिना दाम दिए लुट जाने दूँगा।