Jeremiah 15:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai ki too mujh ko tyagakar peechhe hatt gai haai, isaaliye maain tujh par hath baddhakar tera nash karoonga kyonki, maain taras khate khate ukata gaya hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम, तुमने मुझे छोड़ा।” यह सन्देश यहोवा का है। “तुमने मुझे बार बार त्यागा। अत: मैं दण्ड दूँगा और तुझे नष्ट करुँगा मैं तुम पर दया करते हुए थक गया हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने मुझ-प्रभु को अस्वीकार कर लिया है, और मेरी ओर पीठ कर ली है। अत: मैंने तुझ पर हाथ उठाया, और तुझको नष्ट कर दिया। मैं तुझ पर दया करते-करते थक गया हूं।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है कि तू मुझ को त्यागकर पीछे हट गई है, इसलिये मैं तुझ पर हाथ बढ़ाकर तेरा नाश करूंगा; क्योंकि, मैं तरस खाते खाते उकता गया हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है कि तू मुझ को त्यागकर पीछे हट गई है, इसलिये मैं तुझ पर हाथ बढ़ाकर तेरा नाश करूँगा; क्योंकि, मैं तरस खाते खाते उकता गया हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम, जिन्होंने मुझे भूलना पसंद कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है. “तुम जो पीछे ही हटते जा रहे हो. इसलिये मैं अपना हाथ तुम्हारे विरुद्ध उठाऊंगा और तुम्हें नष्ट कर दूंगा; थक चुका हूं मैं तुम पर कृपा करते-करते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है कि तू मुझ को त्याग कर पीछे हट गई है, इसलिए मैं तुझ पर हाथ बढ़ाकर तेरा नाश करूँगा; क्योंकि, मैं तरस खाते-खाते थक गया हूँ # ।