Jeremiah 15:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sat ladkon kee mata bhee behal ho gai aur praan bhee chhod diya usaka soorya dopahar hee ko ast ho gaya usakee asha toott gai aur usaka munh kala ho gaya. aur jo rah gaae haain unako bhee maain shatrauon kee talavar se marava daloonga, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शत्रु तलवार से आक्रमण करेगा और लोगों को मारेगा। वे यहूदा के बचे लोगों को मार डालेंगे। एक स्त्री के सात पुत्र हो सकते हैं, किन्तु वे सभी मरेंगे। वह रोती, और रोती रहेगी, जब तक वह दुर्बल नहीं हो जाती और वह साँस लेने योग्य भी नहीं रहेगी। वह लज्जा और अनिश्चयता में होगी, उसके उजले दिन दु:ख से काले होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सात बच्‍चों वाली मां भी बेहाल है; वह अंतिम सांस गिन रही है। उसके जीवन का सूर्य दोपहर को ही डूब गया। उसको अपमानित और लज्‍जित होना पड़ा। मैं बचे हुए लोगों को उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप दूंगा, कि वे उनको तलवार से, मौत के घाट उतार दें,’ यह प्रभु की वाणी है। नबी का शोक
Hindi Bible HHBD
सात लड़कों की माता भी बेहाल हो गई और प्राण भी छोड़ दिया; उसका सूर्य दोपहर ही को अस्त हो गया; उसकी आशा टूट गई और उसका मुंह काला हो गया। और जो रह गए हैं उनको भी मैं शत्रुओं की तलवार से मरवा डालूंगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सात लड़कों की माता भी बेहाल हो गई और प्राण भी छोड़ दिया; उसका सूर्य दोपहर ही को अस्त हो गया; उसकी आशा टूट गई और उसका मुँह काला हो गया। जो रह गए हैं उनको भी मैं शत्रुओं की तलवार से मरवा डालूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह, जिसके सात पुत्र पैदा हुए थे, व्यर्थ और दुर्बल हो रही है और उसका श्वसन भी श्रमपूर्ण हो गया है. उसका सूर्य तो दिन ही दिन में अस्त हो गया; उसे लज्जित एवं अपमानित किया गया. और मैं उनके शत्रुओं के ही समक्ष उन्हें तलवार से घात कर दूंगा जो उनके उत्तरजीवी हैं,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सात लड़कों की माता भी बेहाल हो गई और प्राण भी छोड़ दिया; उसका सूर्य दोपहर ही को अस्त हो गया; उसकी आशा टूट गई और उसका मुँह काला हो गया। और जो रह गए हैं उनको भी मैं शत्रुओं की तलवार से मरवा डालूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।