Jeremiah 16:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to too in logon se kahana, yahova kee yah vanee haai, kyonki tumhare purakha mujhe tyagakar doosare devataon ke peechhe chale, aur unakee upasana karake unako dandvata kee, aur mujh ko tyag diya aur meree vyavastha ka palan naheen kiya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उन लोगों से यह कहना चाहिये, ‘तुम लोगों के साथ भयंकर घटनायें घटेंगी क्योंकि तुम्हारे पूर्वजों ने मेरा अनुसरण करना छोड़ा और अन्य देवताओं का अनुसरण करना तथा सेवा करना आरम्भ किया। उन्होंने उन अन्य देवताओं की पूजा की। तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे छोड़ा और मेरे नियमों का पालन करना त्यागा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तू उनको यह उत्तर देना, “प्रभु कहता है: क्‍योंकि तुम्‍हारे पूर्वजों ने मुझ-प्रभु को त्‍याग दिया था, और वे अन्‍य देवी-देवताओं का अनुसरण करने लगे थे। वे उनकी सेवा और पूजा करते थे। उन्‍होंने मेरा पूर्ण परित्‍याग कर दिया था, और मेरी व्‍यवस्‍था का पालन नहीं किया था।
Hindi Bible HHBD
तो तू इन लोगों से कहना, यहोवा की यह वाणी है, क्योंकि तुम्हारे पुरखा मुझे त्यागकर दूसरे देवताओं के पीछे चले, और उनकी उपासना करके उनको दण्डवत् की, और मुझ को त्याग दिया और मेरी व्यवस्था का पालन नहीं किया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो तू इन लोगों से कहना, ‘यहोवा की यह वाणी है: क्योंकि तुम्हारे पुरखा मुझे त्यागकर दूसरे देवताओं के पीछे चले, और उनकी उपासना करके उनको दण्डवत् की, और मुझ को त्याग दिया और मेरी व्यवस्था का पालन नहीं किया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम्हें उनसे यह कहना होगा, ‘कारण यह है कि तुम्हारे पूर्वजों ने मेरा परित्याग कर दिया,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘परकीय देवताओं का अनुसरण करना तथा उनकी उपासना करना, उनको नमन करना तुम्हारे पूर्वजों ने उपयुक्त समझा. किंतु मुझे भूलना उन्होंने पसंद किया और मेरे व्यवस्था-विधान का अनुकरण नहीं किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो तू इन लोगों से कहना, ‘यहोवा की यह वाणी है, क्योंकि तुम्हारे पुरखा मुझे त्याग कर दूसरे देवताओं के पीछे चले, और उनकी उपासना करके उनको दण्डवत् की, और मुझ को त्याग दिया और मेरी व्यवस्था का पालन नहीं किया,