Jeremiah 16:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki unhon ne mere desh ko apanee gharaanait vastuon kee lothon se ashuuddh kiya, aur mere nij bhag ko apanee ashuuddhata se bhr diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यहूदा के लोगों ने जो बुरे काम किये हैं, उसका बदला चुकाऊँगा। मैं हर एक पाप के लिये दो बार उनको दण्ड दूँगा। मैं यह करुँगा क्योंकि उन्होंने मेरे देश को ‘गन्दा’ बनाया है। उन्होंने मेरे देश को भयंकर मूर्तियों से गन्दा किया है। मैं उन देवमूर्तियों से घृणा करता हूँ। किन्तु उन्होंने मेरे देश को अपनी देवमूर्तियों से भर दिया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उनके अधर्म और पाप का दो गुना दण्‍ड मैं उनको सौंप दूंगा। उन्‍होंने अपने देवी-देवताओं की घृणित लोथों से मेरे देश को भ्रष्‍ट कर दिया है। उन्‍होंने मेरे निजी भूमि-क्षेत्र को घृण्‍य मूर्तियों से भर दिया है।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि उन्हों ने मेरे देश को अपनी घृणित वस्तुओं की लोथों से अशुठ्ठ किया, और मेरे निज भाग को अपनी अशुठ्ठता से भर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि उन्होंने मेरे देश को अपनी घृणित वस्तुओं की लोथों से अशुद्ध किया, और मेरे निज भाग को अपनी अशुद्धता से भर दिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उनकी अधर्मिता तथा पापिष्ठता का दूना दंड उन्हें दूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरे देश को अशुद्ध कर छोड़ा है; मेरे इस निज भाग को उन्होंने उनकी घृणास्पद प्रतिमाओं के शवों एवं उनकी तिरस्कार कृतियों से भर रखा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि उन्होंने मेरे देश को अपनी घृणित वस्तुओं की लोथों से अशुद्ध किया, और मेरे निज भाग को अपनी अशुद्धता से भर दिया है।”