Jeremiah 16:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki senaon ka yahova, israaael ka parameshvar yon kahata haai, dek, tum logon ke dekhte aur tumhare hee dinon men maain aeesa karoonga ki is sthan men n to harsha aur n anand ka shabd sunai padega, n dulhe aur n dualhain ka shabda.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिशाली यहोवा यह कहता है: ‘मजा उड़ाने वाले लोगों के शोर को शीघ्र ही मैं बन्द कर दूँगा। विवाह की दावत में लोगों के हँसी मजाक की किलकारियों को मैं बन्द कर दूँगा। यह तुम्हारे जीवनकाल में होगा। मैं ये काम शीघ्रता से करूँगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: इन लोगों की आंखों के सामने, इनके जीवन-काल में मैं इस देश में आनन्‍द-उल्‍लास की ध्‍वनि, हर्ष ध्‍वनि तथा वर और वधु की हास-परिहास की आवाज बन्‍द कर दूंगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि सेनाओं का यहोवा, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है, देख, तुम लोगों के देखते और तुम्हारे ही दिनों में मैं ऐसा करूंगा कि इस स्थान में न तो हर्ष और न आनन्द का शब्द सुनाई पडेगा, न दुल्हे और न दुल्हिन का शब्द।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि सेनाओं का यहोवा, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: देख, तुम लोगों के देखते और तुम्हारे ही दिनों में मैं ऐसा करूँगा कि इस स्थान में न तो हर्ष और न आनन्द का शब्द सुनाई पड़ेगा, न दुल्हे और न दुल्हिन का शब्द।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: तुम यह देखोगे कि मैं इस स्थान से तुम्हारे देखते-देखते, तुम्हारे ही जीवनकाल में हर्षोल्लास का स्वर, आनंद की ध्वनि, वर तथा वधू के वार्तालाप की वाणी बंद करने पर हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि सेनाओं का यहोवा, इस्राएल का परमेश्वर यह कहता है: देख, तुम लोगों के देखते और तुम्हारे ही दिनों में मैं ऐसा करूँगा कि इस स्थान में न तो हर्ष और न आनन्द का शब्द सुनाई पड़ेगा, न दुल्हे और न दुल्हन का शब्द।