Jeremiah 17:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahooda ka pap lohe kee ttankee aur heere kee nok se likha hua haai vah unake dayaroopee pattyai aur unakee vediyon ke seengon par bhee khuda hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा के लोगों का पाप वहाँ लिखा है जहाँ से उसे मिटाया नहीं जा सकता। वे पाप लोहे की कलम से पत्थरों पर लिखे गये थे। उनके पाप हीरे की नोकवाली कलम से लिखे गए थे, और वह पत्थर उनका हृदय है। वे पाप उनकी वेदी के सींगों के बीच काटे गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यिर्मयाह, यहूदा प्रदेश के पाप का विवरण लोहे की कलम से लिखा हुआ है! उनके अपराध का लेख उनके हृदय में हीरे की नोक से खुदा हुआ है! उनकी वेदियों के सींगों पर उनका अधर्म अंकित है।
Hindi Bible HHBD
यहूदा का पाप लोहे की टांकी और हीरे की नोक से लिखा हुआ है; वह उनके हृदयरूपी पटिया और उनकी वेदियों के सींगों पर भी खुदा हुआ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहूदा का पाप लोहे की टाँकी और हीरे की नोक से लिखा हुआ है; वह उनके हृदयरूपी पटिया और उनकी वेदियों के सींगों पर भी खुदा हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यहूदिया का पाप लौह लेखनी से लिख दिया गया, हीरक-नोक से उनके हृदय-पटल पर तथा उनकी वेदियों के सींगों पर भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहूदा का पाप लोहे की टाँकी और हीरे की नोक से लिखा हुआ है; वह उनके हृदयरूपी पटिया और उनकी वेदियों के सींगों पर भी खुदा हुआ है।